Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य उपस्थिति में सजेगा 11 कन्याओं की मांग में सिंदूर

Dev Verma
बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य उपस्थिति में सजेगा 11 कन्याओं की मांग में सिंदूर
X

बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य उपस्थिति में सजेगा 11 कन्याओं की मांग में सिंदूर

सरगांव। श्री चक्र महामेरू पीठम् पीठाधिपति श्रीश्री सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन 2 जून, 2025 को किया जाएगा। इस समारोह में बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री की दिव्य उपस्थिति में 11 कन्याओं की मांग में सिंदूर सजेगा। इसके साथ ही सतचंडी महायज्ञ भी प्रारंभ किया जाएगा।

श्री चक्र महामेरू पीठम् कार्यालय प्रमुख पं. कौशल किशोर दुबे ने आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि श्री चक्र महामेरू पीठम् पीठाधिपति श्रीश्री सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह संस्कार आयोजित किया गया है। इस समारोह में बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज की दिव्य उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर के शंकर नगर, चुचुहियापारा स्थित श्री नष्टी भवानी मंदिर में इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन के संदर्भ में श्री चक्र महामेरू पीठम् कार्यालय से मिली अधिक जानकारी के मुताबिक 1 जून, 2025 से श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ भी प्रारंभ किया जाएगा। भागवत कथा व्यास की आसंदी पर पं. डॉ. कौशल किशोर दुबे विराजित होंगे। प्रतिदिन परायण सुबह 8 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं संगीतमय पावन प्रसंग प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। वहीं सतचंडी महायज्ञ प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

श्री चक्र महामेरू पीठम् कार्यालय, खम्हारडीह ने प्रदेशभर के सनातन धर्मियों से आग्रह किया है इस महाआयोजन का सहभागी बनकर सौभाग्य प्राप्ति के अवसर का अधिकाधिक लाभ लें। श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह के साथ सतचंडी महायज्ञ और श्री चक्र महामेरू पीठम् पीठाधिपति श्रीश्री सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज के सानिध्य के साथ बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री की दिव्य उपस्थिति का अनुपम संयोग दुर्लभ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019