Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में अहम मोड़....

Dev Verma
जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में अहम मोड़
X

जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में अहम मोड़

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश की गई है। एडवोकेट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने 19 और 24 नवंबर को हुए सर्वे की रिपोर्ट चंदौसी जिला कोर्ट में जमा की। यह रिपोर्ट 40 पन्नों की है और मामले की सुनवाई के दौरान इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

रमेश सिंह राघव ने बताया कि रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक ओपन नहीं की जाएगी, लेकिन जैसे ही इसे खोला जाएगा, सभी जानकारी सामने आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि रिपोर्ट के पेश होने में थोड़ा समय लगा, क्योंकि उनकी तबियत ठीक नहीं थी।

संभल की जामा मस्जिद थी हरि मंदिर, हिन्दू पक्ष ने कोर्ट में रखे बाबर से लेकर  अंग्रेजों तक के सबूत | Sambhal ki jama masjid hi thi hari mandir, hindu  paksh ne

अगली सुनवाई की तारीख इस बात पर निर्भर करेगी कि रेस्पॉन्डेंट नंबर 6 हाईकोर्ट में जाता है या नहीं। इस मामले में अब हाईकोर्ट की भूमिका अहम होगी, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सर्वे रिपोर्ट ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है और आगे की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देशों पर निर्भर करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019