Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
X

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की अहम बैठक मंत्रालय में आयोजित होगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

  1. राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया जा सकता है, जिसे विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।
  2. तृतीय अनुपूरक बजट और वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट
    प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है।
  3. संशोधन विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी जा सकती है, जिससे आगामी विधानसभा सत्र में इन विधेयकों को पेश किया जा सके।
  4. धर्मांतरण रोकथाम विधेयक पर विचार किया जाएगा, जिससे राज्य में अवैध धर्मांतरण पर सख्ती की जा सके।
  5. पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव से जुड़े विधेयक भी बैठक के एजेंडे में शामिल हैं, जिनमें चुनाव प्रक्रिया से जुड़े संभावित संशोधन हो सकते हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सरकार कई प्रशासनिक और नीतिगत फैसले ले सकती है, जो आगामी बजट सत्र और राज्य की नीति निर्धारण प्रक्रिया के लिए अहम साबित होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019