Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Railway Station : एशियन न्यूज की खबर का असर......

Raipur Railway Station
X

Raipur Railway Station

Raipur Railway Station : रायपुर : इम्तियाज़ अंसारी : रायपुर में रेलवे स्टेशन पर पिक एंड ड्राप पार्किंग व्यवस्था की गई थी जो 6 से 7 महीने में ध्वस्त हो गई.... एशियन न्यूज़ की खबर का असर हुआ है...एशियन न्यूज ने ठेकेदारों की मनमानी और लापरवाही को लगातार दिखाने का काम किया था...

रेलवे प्रशासन ने अब इस व्यवस्था को बदलने का फैसला किया है। पुराना टेंडर निरस्त कर दिया गया है...एक महीने के अंदर नई पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए रायपुर रेलवे जल्द ही टेंडर जारी करेगी तब तक पुरानी ठेका एजेंसी काम करती रहेगी।

उसे एक माह और पार्किंग चलाने का समय दिया गया है। रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार ने बताया कि पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ लगातार शिकायते आ रही, वहीं मनमाने तरीके से यात्रियों से शुल्क वसूले जा रहे थे इसी को लेकर कार्रवाई की गई है

Raipur Railway Station

अब बहुत जल्द नई व्यवस्था शुरू की जाएगी इसके लिए टेंडर भी जारी किया जाएगा...रायपुर रेलवे स्टेशन पर पिक एंड ड्राप व्यवस्था को रेलवे ने स्टेशन पर फरवरी माह में शुरू किया था। इसमें मोटर साइकिल के लिए 5 मिनट और कार के लिए 7 मिनट के भीतर परिसर से निकलने पर किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है।

लेकिन एक या आधा मिनट अधिक होते ही ठेका एजेंसी के कर्मचारी यात्री से 100 से 500 रुपए फाइन वसूल रहे थे... इसको लेकर काफी शिकायतें भी होगी और मीडिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से दिखाने का काम इसके बाद रायपुर रेलवे प्रशासन जागे और इस पर कार्रवाई की... अब मौजूदा ठेकेदार को एक महीने तक पार्किंग चलाने की अनुमति दी गई है आगे नहीं टेंडर जारी किए जाएंगे और फिर से पार्किंग व्यवस्था की जाएगी..


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019