Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IMD Rain Forecast: मौसम विभाग ने जारी किया मानसून का नया अनुमान, जून से सितंबर तक 106% बारिश संभव

Asian News
IMD Rain Forecast
X

Monsoon 2025

IMD Rain Forecast: नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि इस साल मानसून सीजन (जून से सितंबर) में सामान्य से अधिक बारिश होगी, जो लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का 106% हो सकती है। पिछले महीने यह अनुमान 105% था। जून में भी बारिश सामान्य से ज्यादा होने की उम्मीद है, जो LPA का 108% यानी 87 सेमी से अधिक हो सकती है।

IMD Rain Forecast: क्षेत्रवार बारिश का अनुमान

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। मध्य और दक्षिण भारत में ज्यादा बारिश, उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य, और पूर्वोत्तर भारत में कम बारिश का अनुमान है। बिहार और झारखंड में भी बारिश सामान्य से कम रह सकती है।

IMD Rain Forecast: छत्तीसगढ़ और मध्य भारत मानसून के कोर जोन में

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा मानसून के कोर जोन में शामिल हैं, जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान सबसे ज्यादा बारिश होती है। ये क्षेत्र कृषि के लिए मानसूनी बारिश पर निर्भर हैं।

IMD Rain Forecast: क्या है लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA)?

LPA 1971-2020 के आधार पर दक्षिण-पश्चिम मानसून की औसत बारिश है, जिसे 87 सेमी (870 मिमी) निर्धारित किया गया है। यदि बारिश इससे अधिक हो, तो इसे सामान्य से ज्यादा, और कम हो, तो कमजोर मानसून माना जाता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019