Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IIT : इंजीनियरिंग शिक्षकों को नई तकनीकों का मिलेगा प्रशिक्षण, AICTE शुरू करेगा विशेष सर्टिफिकेट कोर्स

Asian News
IIT : इंजीनियरिंग शिक्षकों को नई तकनीकों का मिलेगा प्रशिक्षण, AICTE शुरू करेगा विशेष सर्टिफिकेट कोर्स
X

IIT : इंजीनियरिंग शिक्षकों को नई तकनीकों का मिलेगा प्रशिक्षण, AICTE शुरू करेगा विशेष सर्टिफिकेट कोर्स

IIT : नई दिल्ली : देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षकों को नई तकनीकों से अपडेट करने के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने बड़ा कदम उठाया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों के शिक्षकों के लिए 18 क्रेडिट का विशेष क्यूआईपी पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।

यह छह माह का कोर्स हाइब्रिड मोड में संचालित होगा। AICTE के अध्यक्ष प्रो. योगेश सिंह के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के बाद तकनीकी पाठ्यक्रमों में बड़े बदलाव हुए हैं। ऐसे में शिक्षकों को उभरती प्रौद्योगिकियों की जानकारी देना आवश्यक हो गया है ताकि वे छात्रों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें।

इस कार्यक्रम का संचालन भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। इसमें AI, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, साइबर-फिजिकल सिस्टम्स और 3D प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

AICTE से मान्यता प्राप्त डिग्री और डिप्लोमा संस्थानों के नियमित शिक्षक इस कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पहल शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019