Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IFS Transfer : वन विभाग में बड़ा बदलाव, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, आदेश जारी

Asian News
IFS Transfer: Major reshuffle in the Forest Department; four senior IFS officers assigned new responsibilities; orders issued.
X

IFS Transfer: Major reshuffle in the Forest Department; four senior IFS officers assigned new responsibilities; orders issued.

IFS Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत चार भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों को अतिरिक्त एवं नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

IFS Transfer : आदेश के अनुसार कोलेन्द्र कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (CFRTI) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं मूल्यांकन) के पद पर कार्यरत हैं।

IFS Transfer : वहीं वरिष्ठ वन अधिकारी ओपी यादव को प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) तथा सह-मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य अब उनके नेतृत्व में संचालित होंगे।

IFS Transfer : वर्ष 2001 बैच की वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी शालिनी रैना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CAMPA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वे वन मुख्यालय में प्रशासन, समन्वय और कार्मिक प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों का संचालन कर रही हैं।

IFS Transfer : इसके अलावा माधेश्वर डी. को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं योजना, बजट, लेखा एवं लेखा परीक्षण) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे पहले से ही वन्यजीव प्रबंधन एवं योजना, राज्य जैव विविधता बोर्ड तथा राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण से जुड़े विभिन्न अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019