Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

अगर मगर के फेर में फंसा भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से तालिका में तीसरे स्थान पर खिसका

Asian News
अगर मगर के फेर में फंसा भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से तालिका में तीसरे स्थान पर खिसका
X
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में मिली करारी हार से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में भारी नुकसान हुआ है। पर्थ टेस्ट में मिली जीत से भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई थी, लेकिन एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह डब्ल्यूटीसी की तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गया।
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज 1-1 की बराबरी पर

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में मिली हार के बाद शानदार वापसी की और डे-नाइट टेस्ट में भारत को हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 180 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए और 157 रन की बढ़त हासिल की। भारत की दूसरी पारी 175 रन पर समाप्त हुई और रोहित एंड कंपनी ने 18 रन की बढ़त हासिल की। 19 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ हुई रोचक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार से डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ रोचक हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉडर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से पहले भारत ने घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 0-3 से गंवाई थी। इसके बाद उसे सीधे डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना जरूरी था। पर्थ टेस्ट में मिली जीत से इसकी संभावनाएं भी बढ़ गई थी, लेकिन दूसरे ही मैच में मिली करारी हार ने सारे समीकरण पलट कर रख दिए। भारत फिलहाल फाइनल की दौड़ से बाहर है क्योंकि तालिका में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमों के बीच ही खिताबी मुकाबला खेला जाता है। मौजूदा स्थिति में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शीर्ष दो पर मौजूद हैं। भारत के लिए आगे की राह जरूर कठिन हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वो पूरी तरह दौड़ से बाहर है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019