Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IED Blast : नक्सल क्षेत्र में IED ब्लास्ट, डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान DRG के 3 जवान घायल

Asian News
IED Blast: IED blast in Naxal area, 3 DRG soldiers injured during de-mining operation
X

IED Blast: IED blast in Naxal area, 3 DRG soldiers injured during de-mining operation

IED Blast : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान अचानक IED ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आकर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हो गए।

IED Blast : बताया जा रहा है कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में पहले से ही नक्सलियों द्वारा IED प्लांट की गई थी। जवान सर्चिंग और माइन डिटेक्शन ऑपरेशन के तहत इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी यह विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

IED Blast : घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल सभी जवानों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

IED Blast : मामले की पुष्टि बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने की है। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और सघन जांच अभियान जारी है, ताकि किसी अन्य खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019