Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ICSE Board Result 2025: 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

ICSE Board Result 2025
X

ICSE Board Result 2025

ICSE Board Result 2025: नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने बुधवार को ICSE बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार ICSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं की है, क्योंकि पिछले वर्ष बोर्ड ने छात्रों के बीच ‘अनहेल्दी कॉम्पिटीशन’ से बचने के लिए टॉपर्स की सूची जारी करना बंद कर दिया था।

ICSE Board Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें?

-सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
-ICSE रिजल्ट 2025 या ISC रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
-नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
-अपनी विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड डालें, फिर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

ICSE Board Result 2025: डिजिलॉकर पर रिजल्ट कैसे देखें?

-डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं और CISCE सेक्शन खोजें।
-‘कक्षा 10वीं/12वीं के परिणाम प्राप्त करें’ बटन पर क्लिक करें।
-नए पेज पर अपना इंडेक्स नंबर, विशिष्ट आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
-सबमिट बटन पर क्लिक करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।

ICSE Board Result 2025: सुधार परीक्षा का अवसर
CISCE के अनुसार, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा जुलाई 2025 में होगी। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी बाद में वेबसाइट cisce.org पर उपलब्ध होगी।

ICSE Board Result 2025: 2024 का प्रतिशत
पिछले वर्ष 2024 में CISCE ने 6 मई को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए थे। 10वीं का पासिंग प्रतिशत 99.47% और 12वीं का 98.19% रहा था। दोनों कक्षाओं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों से अधिक था। 10वीं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.65% और लड़कों का 99.31% था। वहीं, 12वीं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.65% और लड़कों का 99.31% रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019