Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ICC Women’s ODI Rankings 2025: स्मृति मंधाना बनीं नंबर-1 बल्लेबाज, जानें भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति...

ICC Women’s ODI Rankings 2025
X

ICC Women’s ODI Rankings 2025

ICC Women’s ODI Rankings 2025: नई दिल्ली : आईसीसी (ICC) ने महिला वनडे क्रिकेट की नई रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर वनडे रैंकिंग में पहली बार छह साल बाद फिर से नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है।

ICC Women’s ODI Rankings 2025: मंधाना की बादशाहत

नई रैंकिंग के मुताबिक स्मृति मंधाना अब ICC वनडे बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। इससे पहले वो दूसरे नंबर पर थीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट पहले स्थान पर थीं। ताजा रैंकिंग में वोल्वार्ड्ट तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। इस बीच इंग्लैंड की नेट साइवर-ब्रंट को भी एक स्थान का फायदा मिला है और वो अब दूसरे नंबर पर आ गई हैं। इस बदलाव के चलते मंधाना और साइवर-ब्रंट को 1-1 स्थान का फायदा हुआ है, जबकि लौरा वोल्वार्ड्ट को 2 स्थान का नुकसान हुआ है।

https://x.com/CricCrazyJohns/status/1934886227104420129

ICC Women’s ODI Rankings 2025: अन्य भारतीय बल्लेबाजों की स्थिति

जेमिमा रोड्रिग्स: 15वें स्थान पर बरकरार

हरमनप्रीत कौर: 16वें स्थान पर

ऋचा घोष: 41वें स्थान पर

ICC Women’s ODI Rankings 2025: गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीयों को झटका

भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा को ताजा रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 33वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी में भारत की टॉप रैंकिंग गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर हैं, जो 24वें स्थान पर काबिज हैं। हालांकि कोई भी भारतीय गेंदबाज टॉप-10 में जगह नहीं बना सका है।

ICC Women’s ODI Rankings 2025: टॉप गेंदबाजों में कौन शामिल

किम गर्थ (आयरलैंड) – 5वें स्थान पर

एलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया) – 6वें स्थान पर

केट क्रॉस (इंग्लैंड) – 7वें स्थान पर

ICC Women’s ODI Rankings 2025: ऑलराउंडर रैंकिंग स्थिर

ऑलराउंडर खिलाड़ियों की सूची में टॉप-10 में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। दीप्ति शर्मा हालांकि इस सूची में बनी हुई हैं, लेकिन उनकी स्थिति में कोई उछाल देखने को नहीं मिला।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019