ICC U19 Women’s T20 World Cup: 19 साल की वैष्णवी शर्मा बनीं टूर्नामेंट की टॉप गेंदबाज…
ICC U19 Women’s T20 World Cup: 19 साल की वैष्णवी शर्मा बनीं टूर्नामेंट की टॉप गेंदबाज…
ICC U19 Women's T20 World Cup: ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय गेंदबाज वैष्णवी शर्मा का प्रदर्शन सभी की नजरें खींच रहा है। डेब्यू के बाद से ही वैष्णवी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। सिर्फ 3 मैचों में ही उन्होंने ऐसी गेंदबाजी दिखाई कि टूर्नामेंट की टॉप गेंदबाज बन गई हैं।
गणतंत्र दिवस पर बांग्लादेश के खिलाफ वैष्णवी का जलवा बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में वैष्णवी ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी 3.80 रही, जो दर्शाता है कि उन्होंने बल्लेबाजों पर पूरी तरह से दबाव बनाए रखा।
ICC U19 Women's T20 World Cup: डेब्यू पर हैट्रिक और 5 विकेट का कमाल वैष्णवी ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में ही इतिहास रच दिया था। उन्होंने डेब्यू मैच में 4 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट झटके, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने 4 ओवर में 3 रन देकर 1 विकेट लिया। अब तक खेले 3 मैचों में वैष्णवी के नाम 9 विकेट हैं।
टूर्नामेंट की टॉप गेंदबाज वैष्णवी ने अब तक 2 से भी कम की इकॉनमी और शानदार औसत के साथ 9 विकेट चटकाए हैं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत की जीत का सिलसिला जारी है। वैष्णवी की यह गेंदबाजी न केवल भारतीय टीम की ताकत बनी है, बल्कि उन्हें टूर्नामेंट की शीर्ष गेंदबाज भी बना चुकी है।