Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ICC Awards: जानें, कौन सा खिलाड़ी बना इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर....

Dev Verma
ICC Awards: जानें, कौन खिलाड़ी बना इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर....
X

ICC Awards: जानें, कौन खिलाड़ी बना इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर….

ICC Awards: आईसीसी ने 2024 का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड घोषित कर दिया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान श्रीलंका के युवा क्रिकेटर कामिंडु मेंडिस को मिला है। इस खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे साल क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई और श्रीलंका की जीतों में अहम भूमिका निभाई।

चार खिलाड़ियों की हुई थी शॉर्टलिस्टिंग

इस अवॉर्ड के लिए आईसीसी ने चार खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिनमें इंग्लैंड के गस एटकिन्सन, पाकिस्तान के सैम अयूब, वेस्टइंडीज के शमर जोसेफ और श्रीलंका के कामिंडु मेंडिस शामिल थे। इन चारों ने 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन कामिंडु मेंडिस ने अपने प्रदर्शन से बाकी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।

ICC Awards: कामिंडु मेंडिस का शानदार प्रदर्शन

कामिंडु मेंडिस ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन 2024 उनके करियर का सबसे यादगार साल साबित हुआ। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त खेल दिखाया और साल की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर की। इसके बाद उनका यह फॉर्म पूरे साल बरकरार रहा।

1 साल में 5 अर्धशतक- 5 शतक, टेस्ट में 74.92 की औसत, ये खिलाड़ी बना इमर्जिंग  क्रिकेटर ऑफ द ईयर | Sri Lankan Kamindu Mendis crowned as ICC Mens Emerging  Cricketer of the Year

कामिंडु मेंडिस ने 2024 में 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए। उन्होंने 9 टेस्ट मैचों में 74.92 की औसत से 1049 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे। इस यादगार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में भी जगह मिली। वनडे में उन्होंने 52.00 की औसत से 104 रन बनाए, जबकि टी20 में 305 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ यादगार पारी

कामिंडु मेंडिस की सबसे खास पारी न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल टेस्ट में आई। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने नाबाद 182 रन बनाए। उन्होंने 250 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और 4 छक्के लगाए। यह उनकी टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी रही। इस पारी की बदौलत श्रीलंका ने 5 विकेट पर 602 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए कामिंडु मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

2024 में कामिंडु मेंडिस ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से श्रीलंका टीम में अपनी जगह मजबूत की और क्रिकेट जगत में एक नई पहचान बनाई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019