IAS Transferred in MP: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी: 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई विभागों में बदलाव

IAS Transfer: Major reshuffle of IAS officers in Chhattisgarh; government changes the portfolios of 5 officers.
IAS Transfer: Major reshuffle of IAS officers in Chhattisgarh; government changes the portfolios of 5 officers.
IAS Transferred in MP: भोपाल: सरकार ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस निर्णय से स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क, आबकारी, कृषि, बिजली वितरण और जिला पंचायत जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
IAS Transferred in MP: 1991 बैच के अशोक बर्णवाल को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 2000 बैच के संदीप यादव को वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। 2009 बैच के अजय गुप्ता को जबलपुर विद्युत कंपनी का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त और 2010 बैच के अभिजीत अग्रवाल को राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) का एमडी बनाया गया है। दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
IAS Transferred in MP: जिला पंचायत स्तर पर भी बदलाव करते हुए संघमित्रा गौतम को अलीराजपुर और कमल सोलंकी को रायसेन का सीईओ नियुक्त किया गया है, जबकि उमाशंकर भार्गव को कृषि विभाग में अहम दायित्व सौंपा गया है।


