IAS Transfer: Major reshuffle of IAS officers in Chhattisgarh; government changes the portfolios of 5 officers.
IAS Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत प्रदेश के पांच IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। सबसे अहम बदलाव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में हुआ है, जहां नए कलेक्टर की नियुक्ति की गई है।
IAS Transfer : आदेश के अनुसार, संतोष कुमार देवांगन को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर पद से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विजय दयाराम को जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
IAS Transfer : इसके अलावा हेमंत रमेश नंदनवार (IAS-2020) को महासमुंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पद से हटाकर संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण बनाया गया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के प्रबंध संचालक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
IAS Transfer : सुमित अग्रवाल (IAS-2021), जो अब तक दुर्ग नगर निगम के आयुक्त थे, उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) नियुक्त किया गया है। इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे रिमिजियस एक्का (IAS-2011) को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
IAS Transfer : वहीं अनुपमा आनंद (IAS-2023), जो सरायपाली (महासमुंद) में एसडीएम के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें पदोन्नत करते हुए जिला पंचायत महासमुंद का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है। राज्य सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल शासन-प्रशासन में बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



