Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 IAS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

IAS Transfer: Major administrative reshuffle in Chhattisgarh, 43 IAS officers transferred, see list
IAS Transfer: Major administrative reshuffle in Chhattisgarh, 43 IAS officers transferred, see list
IAS Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। रायपुर से जारी आदेश के अनुसार राज्य में 43 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस फैसले के साथ ही शासन ने कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।
देखें लिस्ट-
- ऋचा शर्मा (1994): अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ महानिदेशक (ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान) और विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।
- मनोज कुमार पिंगुआ (1994): अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।
- सुबोध कुमार सिंह (1997): प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग तथा अध्यक्ष (छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज) का अतिरिक्त प्रभार (वर्तमान कर्तव्यों के साथ)।
- निहारिका बारिक (1997): प्रमुख सचिव, गृह एवं जेल विभाग।
- शहला निगार (2001): प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
- डॉ. रोहित यादव (2002): सचिव, वित्त विभाग के साथ जनसंपर्क विभाग और अध्यक्ष (पेंशन निराकरण समिति) का अतिरिक्त प्रभार।
- डॉ. कमलप्रीत सिंह (2002): सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग।
- परदेशी सिद्धार्थ कोमल (2003): सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।
- रीना बाबा साहेब कंगाले (2003): सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
- अविनाश चंपावत (2003) : सचिव उच्च शिक्षा विभाग।
- मुकेश कुमार बंसल (2005): सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) के साथ लोक निर्माण विभाग, विमानन विभाग, सचिव (माननीय मुख्यमंत्री) और MD (CGRIDC) का अतिरिक्त प्रभार।
- आर. शंगीता (2005): सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग।
- बसवराजू एस. (2007): सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग।
- शम्मी आबिदी (2007): सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के साथ राहत एवं पुनर्वास आयुक्त और आयुक्त (भू-अभिलेख) का अतिरिक्त प्रभार।
- पुष्पा साहू (2012): कलेक्टर, जिला-कोरिया।
- डॉ. संतोष कुमार देवांगन (2013): कलेक्टर, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।
- चंदन संजय त्रिपाठी (2016): कलेक्टर, जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज।
- संतन देवी जांगड़े (2016): कलेक्टर, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।
- पद्मिनी भोई साहू (2016): कलेक्टर, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़।
- रेना जमील (2019): कलेक्टर, जिला-सूरजपुर।
- विश्वदीप (2019): कलेक्टर, जिला-बीजापुर।
- संबित मिश्रा (2018): आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर तथा प्रबंध संचालक (स्मार्ट सिटी, रायपुर) का अतिरिक्त प्रभार।
- महादेव कावरे (2008): आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां।
- श्याम लाल धावड़े (2008): आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर।
- सारांश मित्तर (2010): मुख्य कार्यपालन अधिकारी (क्रेडा) तथा सचिव, ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
- पदुम सिंह एल्मा (2010): आयुक्त, आबकारी।
- संजीव कुमार झा (2011): प्रबंध संचालक (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) का अतिरिक्त प्रभार (वर्तमान कर्तव्यों के साथ)।
Next Story


