Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IAS Promotion Breaking: डीपीसी में 20 आईएएस के प्रमोशन पर लगी मुहर, शहला निगार प्रिंसिपल सिकेट्री, 6 सिकेट्री, 8 स्पेशल सिकेट्री, 5 अफसर ज्वाइंट सिकेट्री बनें

सीजी कैडर 24 बैच के पांच ट्रेनी आईएएस को केंद्र में पोस्टिंग, यहां देखें लिस्ट
X

सीजी कैडर 24 बैच के पांच ट्रेनी आईएएस को केंद्र में पोस्टिंग, यहां देखें लिस्ट

रायपुर। IAS promotion breaking: छत्तीसगढ की विष्णुदेव साय सरकार कल 20 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा देने जा रही है। मंत्रालय में चीफ सिकरेट्री की अध्यक्षता में हुई डीपीसी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन सभी अधिकारियों की पदोन्नति को अनुमोदन किया गया।

IAS promotion breaking: इन 20 में एक प्रमुख सचिव, छह सचिव, आठ विशेष सचिव और पांच संयुक्त सचिव के पद हैं। जल्द ही प्रमोशन के आदेश जारी हो जाएंगे। 2001 बैच की आईएएस शहला निगार को प्रमुख सचिव बनाने डीपीसी ने हरी झंडी दे दी। शहला इस समय सिकेट्री एग्रीकल्चर और एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर हैं।

IAS promotion breaking: आधा दर्जन सचिव

इस साल 2010 बैच के आईएएस अधिकारियों का सिकेट्री प्रमोशन ड्यू था। इस बैच में जेपी मौर्या, कार्तिकेय गोयल, डॉ0 सारांश मित्तर, पीएस एल्मा, रमेश शर्मा और धमेंद्र साहू हैं। रानू साहू भी इसी बैच की हैं मगर निलंबित होने की वजह से उनका प्रमोशन नहीं हुआ। कार्तिकेय गोयल सेंट्रल डेपुटेशन पर है, लिहाजा उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया। बाकी जेपी मौर्या, सारांश मित्तर, पीएस एल्मा, रमेश शर्मा और धर्मेश साहू सचिव के रूप में पदोन्नत हुए हैं।

IAS promotion breaking:आठ विशेष सचिव

डीपीसी ने 2013 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों को स्पेशल सिकरेट्री के तौर पर पदोन्नत किया है। इनमें गौरव सिंह, अजीत बसंत, विनीत नंदनवार, इंद्रजीत चंद्रवाल, जगदीश सोनकर, राजेंद्र कटारा और पीएस धु्रव शामिल हैं। नम्रता गांधी भी 2013 बैच की हैं मगर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने की वजह से उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। इस बैच के इस समय चार आईएएस कलेक्टर हैं। गौरव सिंह रायपुर, अजीत बसंत सरगुजा, राजेंद्र कटारा बलरामपुर और इंद्रजीत चंद्रवाल खैरागढ़ में।

IAS promotion breaking: 5 संयुक्त सचिव

2017 बैच के पांच आईएएस अधिकारी ज्वाइंट सिकरेट्री बनाए गए हैं। इनमें आकाश छिकारा, रोहित व्यास, मयंक चतुर्वेदी, कुणाल दुदावत और चंद्रकांत वर्मा शामिल हैं। इस बैच के तीन आईएएस कलेक्टर हैं। रोहित व्यास जशपुर, मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ और कुणाल दुदावत कोरबा में कलेक्टरी कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019