Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
IAS News: 33 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानें कौन किस जिले के लिए नियुक्त हुए

IAS News: 33 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानें कौन किस जिले के लिए नियुक्त हुए
IAS News: 33 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानें कौन किस जिले के लिए नियुक्त हुए
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के 33 जिलों के लिए 33 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार यह कदम राज्य में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
प्रभारी सचिव की भूमिका
- प्रत्येक प्रभारी सचिव को अपने प्रभार वाले जिले का हर महीने कम से कम एक बार दौरा करना होगा।
- विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करनी होगी।
- भ्रमण की रिपोर्ट संक्षिप्त रूप में मुख्य सचिव को प्रस्तुत करनी होगी।
इन जिलों में कौन संभालेगा जिम्मेदारी?
सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले को धमतरी जिला का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को दुर्ग, ऋचा शर्मा को रायपुर, मनोज कुमार पिंगुआ को बिलासपुर जिला, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को महासमुंद जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को जांजगीर चांपा, सचिव रोहित यादव को कोरबा, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को बस्तर, सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सचिव अविनाश चंपावत को राजनांदगांव, सचिव प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, सचिव अम्बलगन पी. को जशपुर, सचिव आर शंगीता को सारंगढ़- बिलाईगढ़, सचिव रजत कुमार को रायगढ़, सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो को नारायणपुर, सचिव एस. प्रकाश को कोरिया, सचिव अंकित आनंद को बालोद, सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना को बेमेतरा, सचिव भुवनेश यादव को सूरजपुर, सचिव एस. भारतीदासन को मुंगेली जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
सचिव शम्मी आबिदी को कांकेर, सचिव हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद, सचिव मो. कैसर अब्दुलहक को गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही, सचिव यशवंत कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, सचिव भीम सिंह को कोण्डागांव, सचिव शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सचिव नरेन्द्र कुमार दुग्गा को सुकमा, आयुक्त किरण कौशल को सक्ती, संचालक सौरभ कुमार को दंतेवाड़ा, संचालक सुनील कुमार जैन को सरगुजा, विशेष सचिव जयप्रकाश मौर्य को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, विशेष सचिव सारांश मित्तर को बीजापुर और प्रबंध संचालक रमेश कुमार शर्मा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
Next Story


