Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

कोटवार की मनमानी की शिकायत लेकर सैकड़ों लोग पहुंचे कलेक्टोरेट, जानें पूरा मामला

बालोद : बालोद जिले के अंतिम छोर में बसे गिधवा गांव के ग्रामीण आज कोटवार की शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे....जहां डौंडी लोहार एसडीएम ने ग्रामीणों से मुलाकात की....

ग्रामीणों का आरोप है की कोटवार टेकराम देवांगन गांव के दाह संस्कार वाली जमीन को कब्जा कर लिया है....और जमीन संबंधित कार्यों के लिए ग्रामीणों से 10-10 हजार रुपए की मांग करता है...

यही नहीं कोटवार को खेती के लिए दी गई शासकीय जमीन पर लगे पेड़ को भी काटकर बगैर अनुमति के बेच दिया....मामले में पूर्व में राजस्व अधिकारियों से ग्रामीणों ने शिकायत की जिसके आधार पर कोटवार को बर्खास्त कर

दिया....लेकिन उन्हें दी गई शासकीय जमीन को उनके कब्जे से हटाया नहीं गया....कुछ दिन बाद गिधवा के सभी ग्रामीणों को एसडीएम की ओर से नोटिस दिया गया....

ग्रामीणों ने एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोटवार द्वारा उन्हें पैसा दिया जा रहा है जिसके चलते उनके पक्ष में अधिकारी बात कर रहे हैं....

जबकि ग्रामीणों द्वारा मुक्तिधाम के लिए कई दफा जमीन की मांग की जा चुकी है लेकिन उन्हें अब तक जमीन नहीं मिल पाया....सभी ग्रामीणों ने कोटवार को

हटाकर उनके कब्जे से जमीन छुड़ाने, नए कोटवार की नियुक्ति करने और मुक्तिधाम के लिए जमीन दिलाने की मांग एसडीएम से की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019