Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Human Trafficking : मानव तस्करी का भंडाफोड़, हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस में 6 नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking
X

Human Trafficking : रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF), GRP, चाइल्ड हेल्पलाइन और BBA की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात मानव तस्करी का गंभीर मामला उजागर किया। हावड़ा से मुंबई जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में दबिश देकर 6 नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया, जिनकी उम्र 12 से 16 साल के बीच बताई जा रही है। सभी बच्चे कोलकाता के रहने वाले हैं।

Human Trafficking : सूचना के आधार पर टीम ने एस-3 बोगी में बच्चों को पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी फिरोज अली मंडल बच्चों को मुंबई के एक होटल में काम कराने के लिए ले जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ GRP थाने में मानव तस्करी की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बरामद बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है और उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।

Human Trafficking : इस कार्रवाई में GRP प्रभारी बीएन मिश्रा, RPF प्रभारी कर्मपाल सिंह गुर्जर, स्टेशन चाइल्डलाइन सुपरवाइजर विजय कुमार साहू, पंचराम धुर्वे, आशीष कुमार साकेत और BBA की टीम की अहम भूमिका रही। RPF के उप निरीक्षक असद चौधरी, सउनि अरविंद सिंह, जीआरपी की प्रिया भारती ने भी इस सफल ऑपरेशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019