Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Honey Day Festival : हनी डे दिवस महोत्सव धूम धाम से मनाया गया...जानें खासियत

Honey Day Festival
X

Honey Day Festival

Honey Day Festival

भुवन सिंह ठठोला

Honey Day Festival : नैनीताल राजभवन में आज हनी डे(शहद दिवस)महोत्सव के रूप में मनाया गया, जिसमें कई शहद उत्पादकों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। राज्यपाल ले.जर्नल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने हनी उत्पादकों को पुरुष्कृत कर सम्मानित किया।

Chhattisgarh News : क्या छत्तीसगढ़ मे भी भंग होंगे निगम मंडल…

Honey Day Festival : नैनीताल राजभवन में आज हनी डे उत्सव मनाया गया। इसमें अलग अलग 5 क्षेत्रों के हनी उत्पादकों ने अपने स्टॉल लगाकर हनी से बने उत्पाद और ग्रामोद्योग के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। यहां मधुमक्खी के छत्ते में रानी मधुमक्खी की भूमिका

मधुमक्खी उत्पाद के औषधीय गुण, विभिन्न प्रकार के शहर के औषधीय गुण, मौनगृह आदि के बारे में जानकारियां दी गई। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विज्ञान केंद्र ज्युलिकोट ने ऐपण कलाकृति, शोभाकारी मोमबत्ती, स्टिंगलैस बी का शहद, रागी के लड्डू, कोकोनट रफेलो, रोज़ व केवड़ा फ्लेवर्ड हनि, वैक्स प्रोडक्ट, प्रपोलिज के बने इयरिंग, स्किन टोन, लिप बाम आदि प्रदर्शित किया।

इसके अलावा ज्योली गांव, गौलापार और बागेश्वर के युवकों ने शहद से संबंधित बी हनि कौंब, बी पौलन, बी वैक्स, 4 प्रकार का बी हनी, सरसों हनी, मल्टी पराग, सरसों पराग, जामुन हनी दर्शाया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अत्यधिक गर्मी होने से 15 वर्ष बाद मालू का शहद निकाला है, जो आंखों की रोशनी के लिए और बच्चो के लिए लाभदायक होता है

CG Latest News : खेतो में पलारी जलाया तो लगेगा अर्थ दंड…अब नही कर सकेंगे मनमानी…पढ़े पूरी स्टोरी

और ये ₹1500/=प्रति किलो होता है। एक स्टाल में ऊत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में परंपरागत तरीके से मौन पालन ढाड़े/लांग हाइव, जाले(दीवार पर), भारतीय मौन(इंडिका), सिरिला का आधुनिक बॉक्स से मौंनपालन के बारे में बताया गया। दिनेशपुर से आए हनि बी ब्रीडिंग सेंटर वाले पहुंचे जिन्होंने प्रोजेक्ट एडवाइजर, हनि बी ब्रीडर और हनि बी सप्लायर की जानकारी देने का स्टाल

Honey Day Festival

लगाया। पंतनगर यूनिवर्सिटी के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा विकसित एवं संचालित समृद्धि कृषक उत्पादक संगठन की तरफ से मिलेट के प्रोडक्ट, रागी का जैगरी, बेसन का सेव, मूंग दाल मसाला बड़ी, उरद पेठा बड़ी, दस ग्रेन से बना आटा, प्योर ऑर्गेनिक हल्दी, खाड, आम, आँवले और सेव की चटनी, नींबू, मिर्ची अचार, राइस काला नमक, चंदन तिलक, 1121न.का चावल आदि प्रदर्शित किया

। पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति मनमोहन सिंह चौहान ने राज्यपाल और उनकी पत्नी गुरमीत कौर को विश्वविद्यालय के उत्पाद भेंट कर सम्मानित किया। कुलपति ने कहा कि इस वर्ष मौनपालन के क्षेत्र में विश्विद्यालय को दस प्रतिशत की वृद्धि हुई है। डी.आई.जी.योगेंद्र सिंह रावत, के.यू.के कुलपति डी.एस.रावत आदि कई अतिथिगण उपस्थित रहे।

जी.बी.पंत यूनिवर्सिटी की छात्रा ममता पाण्डे ने मंच का संचालन किया। उत्पादकों को पुरुष्कृत किया गया। राज्यपाल के साथ 50 वर्ष पूर्व एन.डी.ए.में ट्रेनिंग लेने वाले साथी भी इस मौके पर मौजूद रहे।
राज्यपाल ने कहा अभी हनी का वर्षभर में उत्पादन 3,000 किलो है जबकि हम इसे 40,000 टन तक ले जा सकते हैं। हनी में मैडिकल के गुणों का एक भंडार है और पौलन सुपरफूड भी मौजूद है। अब मकसद है कि यहां का हनी विश्व तक पहुंचे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी हनी में व्यवसाय का एक बहुत बड़ा स्कोप है।

पंतनगर हनी पर एक वर्ष तक शोध करेगा और इसकी रिपोर्ट को सरकार से साझा कर इसे बढ़ाने में मदद कर इसे देश दुनिया तक पहुंचाएगा। कहा कि ये आजीविका का एक बहुत अच्छा अवसर भी उपलब्ध करता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019