Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Hockey Asia Cup 2025: सेमीफाइनल की राह पर भारत, मनदीप और हरमनप्रीत के गोल से जापान को 3-2 से हराया

Asian News
Hockey Asia Cup 2025
X

Hockey Asia Cup 2025

Hockey Asia Cup 2025: राजगीर: बिहार के राजगीर में चल रहे हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। रविवार को अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत ने भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में और मजबूत कर दिया। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल और मनदीप सिंह ने एक गोल किया, जबकि जापान के लिए कोसी कावाबे ने दोनों गोल दागे। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में चीन को 4-3 से मात दी थी।

Hockey Asia Cup 2025: मैच की शुरुआत में भारत ने आक्रामक रुख अपनाया। तीसरे मिनट में मनदीप सिंह ने फील्ड गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। पांचवें मिनट में जापान की गलती का फायदा उठाकर भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला। पहले क्वार्टर में भारत 2-0 से आगे था। दूसरे क्वार्टर में जापान ने तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन गोल नहीं कर सका। भारत भी एक पेनल्टी कॉर्नर को भुना नहीं पाया। तीसरे क्वार्टर में कावाबे ने जापान के लिए गोल कर स्कोर 2-1 किया, लेकिन हरमनप्रीत ने एक और गोल कर भारत को 3-1 से आगे रखा। अंतिम क्वार्टर में कावाबे ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया, लेकिन भारत ने 3-2 से जीत हासिल की। अब टीम अगले मैच में अपनी स्थिति और पक्की करने उतरेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019