Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Hockey Asia Cup 2025: कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे हैट्रिक गोल, भारत ने चीन को 4-3 से हराया

Asian News
Hockey Asia Cup 2025
X

Hockey Asia Cup 2025

Hockey Asia Cup 2025: पटना: बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 का शानदार आगाज हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रॉफी का अनावरण किया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को रोमांचक मैच में 4-3 से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीन गोल दागकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल किया। चीन की ओर से चेन बेनहाई, गाओ जियेशेंग और डू शिहाओ ने गोल किए।

Hockey Asia Cup 2025: पहले क्वार्टर में चीन ने डू शिहाओ के ड्रैग फ्लिक गोल से 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी की। हरमनप्रीत और जुगराज के ड्रैग फ्लिक गोल से भारत ने हाफ टाइम तक 2-1 की बढ़त हासिल की। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। भारत के हरमनप्रीत ने एक और गोल किया, लेकिन चीन के चेन बेनहाई और गाओ जियेशेंग ने गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने एक और ड्रैग फ्लिक गोल कर भारत को 4-3 से जीत दिलाई। भारतीय डिफेंस ने अंतिम मिनटों में चीन के हमलों को रोककर जीत सुनिश्चित की।

भारत और चीन पूल ए में जापान और कजाखस्तान के साथ हैं, जबकि पूल बी में दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019