Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Hindu New Year 2024 : हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर कर्मश्री द्वारा भव्य आतिशबाजी का आयोजन

Asian News
Hindu New Year 2024
X

Hindu New Year 2024

राकेश शर्मा

Hindu New Year 2024 : हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर कर्मश्री द्वारा भव्य आतिशबाजी का आयोजन, विधायक रामेश्वर शर्मा संग सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

Hindu New Year 2024 : हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य आतिशबाजी से रौशन हुआ रौशनपुरा चौराहा, आज युवा सदन पर रामलला की महाआरती कर मनेगा नववर्ष।

आतिशबाजी से गूंज उठा रोशनपुरा चौराहा, हिन्दू नववर्ष पर आज रामेश्वर शर्मा द्वारा युवा सदन पर होगी रामलला की महाआरती

लगभग घंटेभर चली आतिशबाजी ने जगमग हुआ रोशनपुरा

कर्मश्री संस्था ने भव्य आतिशबाजी से किया नववर्ष का अभिनंदन, आज पहली संध्या पर युवा सदन पर रामलला की महाआरती होगी।

Hindu New Year 2024 : भोपाल : भोपाल (Bhopal Madhya Pradesh)की संस्था कर्मश्री द्वारा हर साल की तरह इस साल भी हिन्दू नववर्ष (Hindu New Year 2024)को विशेष बनाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कर्मश्री के अध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर भोपाल के रौशनपुरा चौराहे पर भव्य आतिशबाजी कर नूतन वर्षाभिनंदन किया।

Hindu New Year 2024 : इस आतिशबाजी से पूरा रोशनपुरा चौराहा रौशनी से जगमग हो गया। इस दौरान भोपाल के सैकड़ों नागरिकों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए नये साल का उत्सव मनाया। पिछले दो दशकों से विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में कर्मश्री संस्था द्वारा हिन्दू नववर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है।

इसी श्रंखला में आतिशबाजी और महाआरती का आयोजन रखा गया। कर्मश्री के अध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू नववर्ष, सनातन संस्कृति के शंखनाद का महापर्व है, यह वह शुभ दिन है जब स्वस्तिवाचन के मंत्रोच्चार के साथ हम नव वर्ष में प्रवेश करते हैं, और देश व समाज के साथ सम्पूर्ण विश्व के मंगल की कामना करते हैं।

हमारे लोक जीवन में यह दिन सदैव से ही एक उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है। और इस वर्ष यह उत्सव और भी विशेष है। हमारे रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। सोमवार को कर्मश्री द्वारा परंपरागत रूप से शानदार मनमोहक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया।

इस कार्यक्रम में शामिल लोग रंग-बिरंगी आतिशबाजी का आनंद लेते हुए नववर्ष (Hindu New Year 2024) के उत्साह में झूमते दिखे। इस दौरान आतिशबाज कलाकारों द्वारा आतिशबाजी के माध्यम से लक्ष्मणझूला, उगता सूरज, स्वचलित चरखा, झरना, मोर पंखी, स्वागत बोर्ड आदि के स्वरूप बनाकर प्रदर्शन किया गया। भोपाल में यह अपने तरह का अनूठा आयोजन है, जिसका आनंद उपस्थित हर व्यक्ति ने उठाया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019