Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सूर्य देवता को किया अर्ध्य अर्पित, प्रदेश की खुशहाली और उन्नति की कामना की

Asian News
MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित कर दिन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई दी और नए साल में संकल्पों की सिद्धि, हर घर में खुशहाली तथा प्रदेश की निरंतर उन्नति की कामना की।

MP News : सूर्य देव को अर्घ्य देकर की प्रार्थना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुबह सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, “आज हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 एवं गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर नमन किया और दिनचर्या की शुरुआत की। इस नए वर्ष में हम सभी के संकल्पों की सिद्धि हो, हर आंगन में खुशहाली आए और प्रदेश उन्नति के नए सोपान गढ़े, यही मंगलकामना है।”

MP News : नववर्ष की शुभकामनाएं और मंगलकामना

मुख्यमंत्री ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर हिंदू नववर्ष की बधाई देते हुए पोस्ट किया, “चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ‘हिंदू नव वर्ष’ की आप सभी को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं! नव संवत्सर, विक्रम संवत 2083 आपके जीवन में नव चेतना, नव ऊर्जा और असीम समृद्धि लाए। इस पुण्यभूमि पर प्रगति, परिश्रम व परोपकार की त्रिवेणी सदा बहती रहे और पूरा विश्व इससे अभिसिंचित होता रहे, यही कामना है। जयतु भारतम्!”

MP News : मां दुर्गा से की कष्ट निवारण की प्रार्थना

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री की आराधना करते हुए सीएम ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥ देवी मां दुर्गा जी की आराधना के महापर्व चैत्र नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं। आज प्रथम दिवस के पावन अवसर पर मां शैलपुत्री जी से करबद्ध प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से भक्तों के सभी कष्ट दूर हों; हर घर में सुख-शांति, संपन्नता और आनंद का वास हो। जय माता दी!”

MP News : मुख्यमंत्री की ये पोस्ट और सूर्य अर्घ्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रदेशवासी इस नववर्ष को उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रहे हैं, जहां मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक और विकास की भावना को एक साथ जोड़ा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019