Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Himanta Biswa Sarma Swearing Ceremony: असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ, मोदी-शाह भी रहे मौजूद, 4 चेहरों की कैबिनेट में एंट्री, asiannewsbharat पर देखें लाइव

Asian News
Himanta Biswa Sarma Swearing Ceremony: असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ, मोदी-शाह भी रहे मौजूद, 4 चेहरों की कैबिनेट में एंट्री, asiannewsbharat पर देखें लाइव
X

Himanta Biswa Sarma Swearing Ceremony: असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ, मोदी-शाह भी रहे मौजूद, 4 चेहरों की कैबिनेट में एंट्री, asiannewsbharat पर देखें लाइव

गुवाहाटी। Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार सुबह 11:40 बजे दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 4 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मुख्यमंत्री और नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Himanta Biswa Sarma Swearing Ceremony: खानापारा में शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री और संगठन के नेता शामिल हुए। बता दें कि एनडीए गठबंधन ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है।

Himanta Biswa Sarma Swearing Ceremony: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के नेता चरण बोरो और वरिष्ठ भाजपा नेता अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही हिमंता असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019