High Court summer vacation: हाईकोर्ट का समर वेकेशन खत्म, 15 जून से नियमित सुनवाई,जारी हुई नई कॉज लिस्ट

CG News: कोरबा के ट्राइबल विभाग में 4.95 करोड़ गबन मामले की जनहित याचिका खारिज,हाईकोर्ट ने कहा-जांच में हस्तक्षेप उचित नहीं
CG News: कोरबा के ट्राइबल विभाग में 4.95 करोड़ गबन मामले की जनहित याचिका खारिज,हाईकोर्ट ने कहा-जांच में हस्तक्षेप उचित नहीं
High Court summer vacation: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त हो गया है। सोमवार 15 जून से हाईकोर्ट की सभी निर्धारित बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू होगी।
High Court summer vacation: जारी हुई नई कॉज लिस्ट
हाईकोर्ट प्रशासन ने 15 जून से शुरू होने वाले सप्ताह की कॉज लिस्ट भी जारी कर दी है। नियमित कामकाज शुरू होने के साथ ही लंबित मामलों की सुनवाई फिर से सामान्य तरीके से की जाएगी।
High Court summer vacation: वर्क फ्रॉम होम खत्म, कोर्ट में होगी सीधी पैरवी
हाईकोर्ट प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था भी समाप्त कर दी है। अब अधिवक्ता पहले की तरह कोर्ट रूम में उपस्थित होकर अपने मामलों की पैरवी करेंगे।
हालांकि, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा पूर्व की तरह उपलब्ध रहेगी, जिससे जरूरत पड़ने पर वर्चुअल माध्यम से भी सुनवाई में शामिल हुआ जा सकेगा।
बता दें कि, हाईकोर्ट में 18 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हुआ था। इस दौरान जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए वेकेशन बेंचों का गठन किया गया था। प्रत्येक सप्ताह डिवीजन बेंच और सिंगल बेंच में निर्धारित दिनों पर सुनवाई जारी रही।


