हाय ... हाय .... हाइवा : खड़े वाहन से उठीं ऊंची लपटें तो फायर ब्रिगेड वाले झपटे

Hi…Hi…Hiva: When high flames rose from the parked vehicle, the fire brigade pounced.
Hi…Hi…Hiva: When high flames rose from the parked vehicle, the fire brigade pounced.
रायपुर। हाय ... हाय .... हाइवा : बलौदाबाजार -रायपुर मार्ग पर जले वाहन की आग अभी ठीक से ठंडी भी नहीं हुई थी कि नारायणपुर में सड़क के किनारे खड़ी एक हाइवा अचानक जल उठी। ड्राइवर ने केबिन से कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगाने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। ये हाइवा वाहन परिवहन संघ के सदस्य अनिल राय का बताया जा रहा है। ये वाहन बीएसपी के अंजरेल माइंस से आयरन ओर की ढुलाई में लगा था । वहीं घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया। इससे अब लोग भी कहने लगे हैं कि हाय ... हाय .... हाइवा।
हाय ... हाय .... हाइवा : टैंकर और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत से लगी आग
अभी कुछ ही दिनों पहले की बात है, बलौदाबाजार -रायपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया था। डीजल से भरे तेज रफ़्तार एक टैंकर और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई । टक्कर इतनी जोरदार थी की टैंकर में भीषण आग लग गई थी। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि टैंकर के अंदर ही चालक और हेल्पर समेत तीन लोगों की मौत हो गई । ये घटना पलारी थाना क्षेत्र की थी। इस हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। मौके पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग पर काबू पाने में करीब पांच घंटे लग गए थे।
तीन लोग जले थे जिंदा
इस भयावह हादसे में कुल तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। टैंकर ड्राइवर छेदीलाल पटेल (55 वर्ष), कंडक्टर - कान्हा बैरागी (22 वर्ष) और बलराम कश्यप (33 वर्ष) की बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई थी। ये टैंकर जांजगीर चांपा जिले के पेट्रोल पंप व्यवसाई का बताया जा रहा है । इस हादसे का तीसरा मृतक भी जांजगीर जिले का रहने वाला था जो इस टैंकर में लिफ्ट लेकर जांजगीर चंपा की ओर जा रहा था।
इस भयावह हादसे के कारण रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया था। कई यात्री घंटों तक इसमें फंसे रहे। पुलिस ने रास्ते पर फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकालने का काम शुरू किया। फायर फाइटर्स की मदद से टैंकर में लगी आग को बुझाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर गलत तरीके से सड़क किनारे खड़ा था।


