Hera Pheri 3 : प्रियदर्शन की 'हेरा फेरी 3' में फिर दिखेगी अक्षय-परेश-सुनील की मस्ती भरी तिकड़ी...
मुंबई : Hera Pheri 3 : बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट आखिरकार बनने जा रहा है। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि वह अगले साल ‘हेरा फेरी 3’ पर काम शुरू करेंगे, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की मशहूर तिकड़ी फिर से दिखाई देगी।

Hera Pheri 3 : प्रियदर्शन ने स्वीकारा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बड़ी चुनौती होगी, लोगों को हंसाना सबसे मुश्किल काम है, खासकर बिना डबल मीनिंग डायलॉग्स के। हमें समय के साथ बदलते ह्यूमर और दर्शकों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि किरदार अब पहले से ज्यादा परिपक्व होंगे, लेकिन उनकी मस्ती भरी केमिस्ट्री वही रहेगी।

Hera Pheri 3 : इसके साथ ही, प्रियदर्शन अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ भी बना रहे हैं, जो उनकी पिछली हिट फिल्मों (भूल भुलैया, गरम मसाला) की तरह दमदार होने की उम्मीद है। फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या ‘हेरा फेरी 3’ अपने पिछले पार्ट्स जितनी हिट साबित होगी।

