Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Helicopter Crash in Nepal: नेपाल में शव लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश, एक घायल

Asian News
Helicopter Crash in Nepal
X

Helicopter Crash in Nepal

Helicopter Crash in Nepal: नई दिल्ली। नेपाल के पूर्वी क्षेत्र में स्थित खोटांग जिले में एयर डायनेस्टी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक मृतक का शव लेकर खोटांग पहुंचा था और खेत में उतरने की कोशिश कर रहा था। तेज हवा और धूल के कारण हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गया।

Helicopter Crash in Nepal: जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर 9N-ASQ था और हादसा सुबह करीब 11:51 बजे हुआ। उस समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि एक यात्री को मामूली चोटें आई हैं।

Helicopter Crash in Nepal: खोटांग की मुख्य जिला अधिकारी रेखा कंडेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी यात्री और पायलट सुरक्षित हैं। एयर डायनेस्टी के अनुसार, हेलीकॉप्टर को पायलट सबिन थापा उड़ा रहे थे। प्रारंभिक जांच में तेज हवा को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Helicopter Crash in Nepal: घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायल यात्री को तुरंत अस्पताल भेजा गया और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। कंपनी ने रेस्क्यू के लिए एक अन्य हेलीकॉप्टर भी भेजा है। फिलहाल, हादसे की विस्तृत जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019