Helicopter Crash in Kedarnath: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, सात लोगों की मौत, हेलीकॉप्टर सेवा बंद

Helicopter Crash in Kedarnath
Helicopter Crash in Kedarnath
Helicopter Crash in Kedarnath: देहरादून। अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद अब उत्तराखंड के केदारनाथ के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर सामने आई है। गौरीकुंड के जंगलों में हुए इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई।
Helicopter Crash in Kedarnath: हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन का था और यह गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को गौरीकुंड भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम इस दुर्घटना का कारण हो सकता है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं, और हादसे से संबंधित विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Helicopter Crash in Kedarnath: केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर सेवा बंद
हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर सेवा पर तत्काल रोक लगा दी है। अगले आदेश तक श्रद्धालुओं को यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।


