Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Heavy Rain In Bastar : बस्तर में बारिश ने मचाई तबाही,कई राज्यो से टूटा संपर्क,राहत बचाओ कार्य जारी...देखें वीडियो

Heavy Rain In Bastar
X

Heavy Rain In Bastar

Heavy Rain In Bastar : बस्तर : प्रदेश के रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है

और बस्तर संभाग के जिलों में जलभराव और रास्तों के कटने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुकमा जिले के तोंगपाल क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में घुसने से 20 मकान ढह गए हैं, और प्रभावित 35 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे 30 पर आवागमन बंद हो गया है, और कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। सुकमा का सड़क संपर्क ओडिशा, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश से टूट गया है।

Heavy Rain In Bastar

इसी प्रकार, बीजापुर से महाराष्ट्र का सड़क संपर्क मिंगाचल नदी में बाढ़ आने से बाधित हो गया है। दंतेवाड़ा के 100 से अधिक गांव बारिश के कारण टापू बन गए हैं।

Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024 : सरकार ने शुरू की धान खरीदी की तैयारी, इस साल 160 लाख मिट्रिक टन का लक्ष्य

बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है और राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं। भारी बारिश के कारण 9 सितंबर तक प्रदेश में औसत से 4% अधिक बारिश दर्ज की गई है, और आने वाले दिनों में भी भारी बारिश का अनुमान है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019