Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल दहला देने वाली घटना : जुड़वा बेटों को दूध में जहर मिलाकर सुला दिया मौत की नींद, फिर खुद भी....

Uma Verma
दिल दहला देने वाली घटना : जुड़वा बेटों को दूध में जहर मिलाकर सुला दिया मौत की नींद, फिर खुद भी....
X

सिरोही (राजस्थान): मां ने सवा साल के जुड़वा बेटों को दूध में जहर मिलाकर सुला दिया मौत की नींद, फिर खुद भी खा लिया जहर; मरने से पहले बताई वजह

राजस्थान के सिरोही जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपने सवा साल के जुड़वा बेटों को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया और फिर खुद भी जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद तीनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अफसोस, दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया।

मृत्यु से पहले महिला ने बताया कि उसने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शिवगंज इलाके में रहने वाली एक मां को अपने जुड़वा बेटों से परेशान थी। वह उनकी देखभाल में थक चुकी थी और इसी वजह से उसने अपने दोनों बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। इस खौ़फनाक घटना में पहले दोनों मासूमों की मौत हो गई और बाद में उनकी मां ने भी दम तोड़ दिया।

जांच में सामने आया कि योगेश छींपा की पत्नी रेखा, जो पाली जिले के सेवाड़ी की रहने वाली थी, अपनी मां के पास रह रही थी। रेखा के सवा साल के जुड़वा बेटे, पूर्वांश और पूर्वित थे। रेखा का पति महाराष्ट्र में सिलाई का काम करता था। बुधवार दोपहर को रेखा ने अपने दोनों बेटों को जहर पिलाया और उन्हें मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद, उसने भी जहर खा लिया।

यह घटना सिरोही जिले के एक गांव की है और इलाके में यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019