Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण.....

Dev Verma
कवर्धा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण.....
X

कवर्धा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण…..

कवर्धा : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कवर्धा में जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना, जिनमें एक छोटी बच्ची भी शामिल थी, जिसकी हाथ की हड्डी टूटी हुई थी। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को तुरंत बच्ची के उचित इलाज के निर्देश दिए।

मंत्री ने अस्पताल में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के छोटे स्थान पर असंतोष व्यक्त किया और इसे अस्पताल के बाहर बड़े स्थान पर स्थापित करने का आदेश दिया। इसके अलावा, उन्होंने अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन की मांग पर सहमति जताई और 8 करोड़ रुपये की लागत वाली मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि कवर्धा में ऑर्थो और एनेस्थीसिया जैसे सभी विभागों के डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है और 320 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय की प्रगति पर चर्चा करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में यह अस्पताल एक रिफर सेंटर के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब इसे पूर्ण चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019