Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Health Care : कच्ची हल्दी और दूध, जोड़ो के दर्द का प्राकृतिक इलाज...

Puja Rahi
Health Care : कच्ची हल्दी और दूध, जोड़ो के दर्द ला प्राकृतिक इलाज...
X

Health Care : कच्ची हल्दी और दूध, जोड़ो के दर्द ला प्राकृतिक इलाज…

Health Care : आपको पता ही होगा की हल्दी चेहरे को निखारने में मददगार होते है लेकिन क्या आपको पता है की यह एक औषधी भी है अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं और कई इलाज के बाद भी राहत नहीं मिल रही है, तो कच्ची हल्दी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

रोजाना रात को हल्दी वाला दूध पीने से जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है और शरीर को कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

कच्ची हल्दी अपने औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में विशेष स्थान रखती है।

कच्ची हल्दी के स्वास्थ्य लाभ

जोड़ों के दर्द से राहत – कच्ची हल्दी में मौजूद कुरकुमिन यौगिक सूजन को कम क्र देती है और दर्द कम करती है।
हड्डियों को मजबूत बनाए – हल्दी वाला दूध कैल्शियम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर – कच्ची हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
पाचन में सुधार – यह गैस, अपच और पेट की अन्य समस्याओं में मदद करती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद – हल्दी त्वचा में निखार लाती है और दाग-धब्बे कम करने में मदद करती है।

कच्ची हल्दी वाला दूध बनाने की विधि
एक गिलास दूध लें और उसमें एक चम्मच कद्दूकस की हुई कच्ची हल्दी डालें।
इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
थोड़ा ठंडा होने पर इसमें शहद या गुड़ मिलाकर पी सकते हैं।
बेहतर परिणाम के लिए इसे रात में सोने से पहले पिएं।

कच्ची हल्दी वाला दूध जोड़ों के दर्द के लिए किसी प्राकृतिक औषधि से कम नहीं है। यह न केवल दर्द और सूजन को कम करता है बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। अगर आप लंबे समय से जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो इस प्राकृतिक उपाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और लाभ पाएं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019