Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकाल महालोक का भ्रमण कर शिल्पकारों के शिल्प की प्रशंसा की

Uma Verma
राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकाल महालोक का भ्रमण कर शिल्पकारों के शिल्प की प्रशंसा की
X

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकाल महालोक का भ्रमण कर शिल्पकारों के शिल्प की प्रशंसा की

उज्जैन : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन के उपरान्त महाकाल महालोक का भ्रमण किया और वहां स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं को देखा। उन्होंने महाकाल महालोक के निर्माण और वहां स्थापित शिल्प की प्रशंसा की।

उन्होंने ईकार्ट में बैठकर महाकाल महालोक देखा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी उनके साथ थे।

राष्ट्रपति मुर्मु द्वारा महाकाल महालोक भ्रमण के दौरान नीलकंठ महादेव की प्रतिमा के समीप 45 सदस्यीय बटुकों के दल ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया।

शिव बारात शिल्प के पास लोक कलाकारों ने काठी नृत्य, कालभैरव प्रतिमा के समीप भगोरिया नृत्य और दुर्लभ दर्शन केन्द्र के पास गणगौर नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रपति का अभिनन्दन किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने कलाकारों का अभिवादन किया।

राष्ट्रपति मुर्मु का नन्दी गेट पर प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, महंत विनीत गिरि, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर देवड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

President Murmu : राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबा महाकाल के दर्शन किये, नन्दी मण्डप में ध्यान भी किया

President Murmu : राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबा महाकाल के दर्शन किये, नन्दी मण्डप में ध्यान भी किया


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019