Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Head Constable Suspended : गाड़ी छुड़ाने के नाम पर 80 हजार मांगने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित, SP के आदेश से मचा हड़कंप

CG Police Suspended: Negligence in investigation proved costly, Siliari outpost in-charge suspended
X

CG Police Suspended: Negligence in investigation proved costly, Siliari outpost in-charge suspended

Head Constable Suspended : जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। गाड़ी छुड़ाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगने के बाद प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देश पर की गई।

Head Constable Suspended : जानकारी के अनुसार मड़वा निवासी टी. आर. साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी गाड़ी, जो किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रखी गई थी, उसे छुड़वाने के बदले प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर ने 80 हजार रुपये की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया।

Head Constable Suspended : मामले की निष्पक्ष जांच के लिए डीएसपी योगिता खापर्डे को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निलंबन के बाद प्रधान आरक्षक (प्र.आर. 138) विनोद दिवाकर को रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा में संबद्ध किया गया है। विभागीय नियमों के तहत निलंबन अवधि में उन्हें निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019