Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Head Coach Chandrakant Pandit: IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, टीम को चैंपियन बनाने वाले हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने दिया इस्तीफा

Head Coach Chandrakant Pandit
X

Head Coach Chandrakant Pandit

Head Coach: Chandrakant Pandit: कोलकाता: आईपीएल 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को बताया कि मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंडित की कोचिंग में केकेआर ने 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता था।

Head Coach: Chandrakant Pandit: केकेआर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "चंद्रकांत पंडित ने नए अवसरों की तलाश के लिए कोचिंग छोड़ने का फैसला किया है। उनके नेतृत्व में केकेआर ने 2024 का टाटा आईपीएल खिताब जीता और एक मजबूत टीम बनी। उनके अनुशासन और मार्गदर्शन ने टीम पर गहरा प्रभाव छोड़ा। हम उनके योगदान के लिए आभारी हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।" पंडित को 2022 में केकेआर का कोच नियुक्त किया गया था।

Head Coach: Chandrakant Pandit: आईपीएल 2025 में केकेआर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। श्रेयस अय्यर को रिलीज कर अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया गया। टीम ने 14 मैचों में सिर्फ पांच जीते और सात हारे, जिसके चलते वह आठवें स्थान पर रही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019