Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Hathras Stampede Incident : हाथरस भगदड़ में अब तक 116 की मौत, CBI जांच की उठी मांग

Uma Verma
Hathras Stampede Incident
X

Hathras Stampede Incident

Hathras Stampede Incident

Hathras Stampede Incident : यूपी के हाथरस में कल मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गया जिसमे 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई. हादसे पर यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. इसके साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

Smart Electricity Meter Connection : शहर में लगेंगे अब नए स्मार्ट विद्युत मीटर कनेक्शन

Hathras Stampede Incident : दरअसल, मंगलवार को हाथरस जिले की सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई में भोले बाबा, साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था. सत्संग सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे.

जब सत्संग समाप्त होने के बाद लोग यहां से जाने लगे. इसी दौरान भगदड़ मच गई. भीड़ इतनी थी कि लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे और देखते ही देखते सैकड़ों लोग भीड़ में दब गए. जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है.

MP Budget 2024 : मोहन सरकार पहला पूर्ण बजट आज….

जबकि अभी भी दर्जनों लोगों का एटा और आसपार के जिलों के अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिसके चलते माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019