Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Hashish Factory Busted : ओडिशा के जंगलों में ‘मोबाइल ड्रग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, 100 करोड़ का हशीश ऑयल जब्त, तस्कर फरार

Hashish Factory Busted: Mobile drug factory busted in Odisha forests, hashish oil worth Rs 100 crore seized, smuggler absconding
X

Hashish Factory Busted: ‘Mobile drug factory’ busted in Odisha forests, hashish oil worth Rs 100 crore seized, smuggler absconding

Hashish Factory Busted : जगदलपुर। ओडिशा के मलकानगिरी जिले के घने जंगलों में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए ‘चलती-फिरती’ हशीश फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में करीब 100 करोड़ रुपये कीमत का हशीश ऑयल जब्त किया गया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

Hashish Factory Busted : कोरापुट रेंज के डीआईजी डॉ. केवी सिंह के नेतृत्व में की गई इस बड़ी कार्रवाई में चित्रकोंडा क्षेत्र के जंगलों से करीब 800 लीटर हशीश ऑयल बरामद हुआ। साथ ही 50 किलो गांजा और ऑयल तैयार करने के अत्याधुनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

Hashish Factory Busted : पुलिस के अनुसार, यह कोई सामान्य तस्करी नहीं, बल्कि जंगल के भीतर स्थापित एक हाईटेक मोबाइल यूनिट थी, जहां गांजे को प्रोसेस कर अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए हशीश ऑयल तैयार किया जा रहा था।

Hashish Factory Busted : सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस फैक्ट्री को इस तरह डिजाइन किया गया था कि जरूरत पड़ने पर इसे कुछ ही मिनटों में समेटकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सके। इससे तस्करों की चालाकी और नेटवर्क की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Hashish Factory Busted : पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल उनकी तलाश तेज कर दी गई है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019