Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा कांग्रेस ने देर रात 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी....देखें वीडियो

Haryana Assembly Election 2024
X

Haryana Assembly Election 2024

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा कांग्रेस ने शुक्रवार देर रात 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की.... पार्टी ने भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा समेत 28 विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है....

कांग्रेस में दोपहर को शामिल हुईं पूर्व पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दिया गया है... वहीं जेल में बंद सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार को भी उम्मीदवार बनाया गया है...

कांग्रेस ने ईडी केस में फंसे 3 विधायकों को टिकट दिया है... इनमें सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, समालखा से धर्म सिंह छौक्कर और महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह शामिल हैं....

पहली लिस्ट में 3 मुस्लिम चेहरों को टिकट दी गई है... इनमें मामन खान, मुहम्मद इलियास, आफताब अहमद शामिल हैं... कांग्रेस ने हरियाणा में 90 सीटों के लिए दावेदारों से आवेदन मांगे गए थे....

Haryana Assembly Election 2024

जिसमें 2,556 नेताओं ने टिकट का आवेदन किया है... इसमें से कई सीटों पर 40 से ज्यादा नेताओं ने तक आवेदन कर रखे थे... हरियाणा कांग्रेस में चुनाव से पहले सीएम के चेहरे को लेकर लड़ाई चल रही है...

फिलहाल पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा इसके सबसे बड़े दावेदार हैं... हालांकि सिरसा सांसद कुमारी सैलजा भी कह चुकी हैं कि वह सीएम क्यों नहीं बन सकतीं...

Chanderi MP News : पापा मेरे पास पैसे नहीं हैं…फांसी के फंदे पर झूली बेटी…जानें पूरा मामला

इसके लिए उन्होंने अनुसूचित जाति का सीएम बनाने की पैरवी की है... वहीं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भी शुक्रवार को बयान दिया कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019