Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Harshit नियो सिटी रेसिडेंशियल सोसाइटी : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...वीडियो

Harshit नियो सिटी रेसिडेंशियल सोसाइटी : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...वीडियो
X

Harshit नियो सिटी रेसिडेंशियल सोसाइटी

Harshit नियो सिटी रेसिडेंशियल सोसाइटी, अमलेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह

अमलेश्वर: Harshit नियो सिटी रेसिडेंशियल को-ऑपरेटिव सोसाइटी मर्यादित, अमलेश्वर में इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस (15 August 2024) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

यह परियोजना सिंघानिया बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा विकसित की गई है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सोसाइटी के सदस्य और उनके परिवारजनों ने इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया।

ध्वजारोहण और रंगोली प्रतियोगिता:

समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जो सुबह 8:30 बजे सोसाइटी के वरिष्ठ गणमान्य सदस्यों द्वारा किया गया। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे किया गया, जिसमें सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम:

शाम 5 बजे से क्लब हाउस गार्डन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोसाइटी के बच्चों और युवा प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रायपुर एम्स में OPD बंद : कोलकाता रेप-मर्डर से डॉक्टर्स में गुस्सा…वीडियो

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस आयोजन ने सोसाइटी के निवासियों में देशभक्ति की भावना को और भी प्रगाढ़ कर दिया और सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस का आनंद लिया


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019