Hardik Pandya : विजय हजारे में हार्दिक पांड्या का तूफान: 6 गेंद में 66 से 100 पर पहुंचे, जड़ा पहला लिस्ट-A शतक

Hardik Pandya : विजय हजारे में हार्दिक पांड्या का तूफान: 6 गेंद में 66 से 100 पर पहुंचे, जड़ा पहला लिस्ट-A शतक
Hardik Pandya : विजय हजारे में हार्दिक पांड्या का तूफान: 6 गेंद में 66 से 100 पर पहुंचे, जड़ा पहला लिस्ट-A शतक
Hardik Pandya : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने बल्ले से इतिहास रच दिया। विदर्भ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार्दिक ने लिस्ट-A क्रिकेट का अपना पहला शतक जमाया। उन्होंने महज 68 गेंदों में यह कारनामा किया और 66 से 100 रन तक का सफर सिर्फ 6 गेंदों में पूरा कर दिया।
Hardik Pandya : एक ओवर में बदला मैच का रुख
निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी (राजकोट) में खेले गए इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने बड़ौदा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विस्फोटक पारी खेली। पारी के 39वें ओवर में उनका रौद्र रूप देखने को मिला। विदर्भ के स्पिनर पार्थ रेखडे के इस ओवर में हार्दिक ने लगातार पांच छक्के और अंतिम गेंद पर एक चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। इस ओवर में कुल 34 रन बने। इस ओवर से पहले हार्दिक 62 गेंदों में 68 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन अगले छह गेंदों ने मैच की तस्वीर ही बदल दी।
Hardik Pandya : धीमी शुरुआत, फिर छक्कों की बरसात
हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी की शुरुआत संभलकर की थी। उन्होंने 44 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने गियर बदलते हुए आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और मैदान के चारों ओर लंबे शॉट्स लगाने लगे।
Hardik Pandya : 133 रनों की धमाकेदार पारी
हार्दिक पांड्या 92 गेंदों में 11 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 133 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। हार्दिक के अलावा बड़ौदा का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। विष्णु सोलंकी ने 26 रन, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 23 रन और अतित सेठ ने 21 रन बनाए।
Hardik Pandya : विदर्भ की गेंदबाजी
विदर्भ की ओर से यश ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 64 रन देकर 4 विकेट झटके, जिसमें हार्दिक पांड्या का विकेट भी शामिल था। नचिकेत भूटे और पार्थ रेखडे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि प्रफुल हिंगे को 1 सफलता मिली। हार्दिक के एक ओवर के तूफान की वजह से पार्थ रेखडे ने अपने 10 ओवर में 80 रन खर्च किए।
Hardik Pandya : फॉर्म में लौटे हार्दिक
इस शतकीय पारी को हार्दिक पांड्या की शानदार वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद हार्दिक ने यह यादगार प्रदर्शन किया, जिसने उनके फैंस और चयनकर्ताओं दोनों का ध्यान खींचा है।


