Harda News : पत्नि के अवैध संबंध के चलते दो साल की बेटी की हत्या, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा...पढ़े पूरी स्टोरी

Harda News : पत्नि के अवैध संबंध के चलते दो साल की बेटी की हत्या, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा…पढ़े पूरी स्टोरी
Harda News : पत्नि के अवैध संबंध के चलते दो साल की बेटी की हत्या, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा…पढ़े पूरी स्टोरी
Harda News : हरदा : हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम भवरतलाब मे पत्नि के अवैध संबंध के चलते दो साल की बेटी की हत्या और पांच साल की बेटी को गंभीर घायल करने वाले पिता ने गांव के पास जंगल फांसी लगाकर की आत्महत्या। पांच साल की घायल बेटी का भोपाल मे उपचार जारी। वही दो साल की मासूम सिया का
एवं आरोपी पिता का डॉक्टर ने जिला अस्पताल मे पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमे उसके अपनी पत्नी के अन्य युवक से अवैध संबंध होने के कारण आत्महत्या करना लिखा है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जाँच मे जुटी है।
एक बेटी की हत्या और दूसरी को गंभीर घायल करने वाले हंडिया थाना क्षेत्र के भवरतलाव निवासी प्रदीप कुल्हारे ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध होने का शक था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पहली पत्नी की मौत और कोई
संतान नहीं होने के बाद प्रदीप ने करीब आठ साल पहले दूसरी शादी की थी। इसके बाद दो बेटियां हुई। एएसपी आरडी प्रजापति ने बताया कि प्रदीप मिस्त्री का काम करता था। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे खुद की तबीयत खराब होने की बात कहकर वह घर से
रीवा सीधी टनल : चलते ब्लकर में लगी आग दोनों हिस्सों से निकल रहा धुएं का गुबार…स्थानीय पुलिस मौके पर
बाइक लेकर निकला था। उसने साथ दो साल की बेटी श्रेया और पांच साल की सहस्त्रा को साथ ले लिया। गांव से थोड़ी दूर जंगल में छोटी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और बड़ी बेटी के सिर पर हथोड़ी से वार कर वहां से चला गया। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने लिखा है
कि पत्नी के किसी युवक के साथ संबंध थे। एएसपी प्रजापति ने यह भी बताया कि अभी सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो जानकारी सामने आएगी उसके आधार पर कार्य किया। उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह जंगल की सर्चिंग के बाद घटना से
थोड़ी दूर एक पेड़ पर प्रदीप का शव लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टर ने दोनों बाप बेटी का पीएम कर शव परिजनों को सोप दिया। मृतक की बड़ी बेटी सहस्त्रा का भोपाल मे उपचार जारी है।


