Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Har Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की तैयारी

Har Ghar Tiranga
X

Har Ghar Tiranga

Har Ghar Tiranga : मोनू राजपूत : आजादी के महापर्व को हर घर तिरंगा अभियान के साथ इस बार भी भारतीय जनता पार्टी व्यापक स्वरूप में मनाने जा रही है।

इस राष्ट्रीय अभियान की तैयारी को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों, शिक्षा, संस्कृति एवं गृह मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बैठक की और निर्देश दिए।

इस वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष ने सभी मुख्यमंत्रियों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाए जाने की

अपेक्षा की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को अधिक ताकत देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कार्यक्रम देशवासियों को दिया है।

Har Ghar Tiranga

पिछले 3 वर्षों से जारी इस राष्ट्रव्यापी अभियान को हम इस बार भी 13, 14, 15 अगस्त को बूथ स्तर तक मनाएंगे। इसके लिए सभी जिलों से तीन-तीन लोगों को संयोजक एवं सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

जिसमे आगे मंडल स्तर तक इस अभियान के लिए टोलियों का गठन किया जाना है। युवा मोर्चा को विशेष रूप से इस अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा का

आयोजन करना है जिसमें बाइक रैली, स्कूटी रैली या पदयात्रा आदि के कार्यक्रम किए जाएंगे। यह यात्रा 11, 12, 13 अगस्त तक संपन्न की जाएगी और 13, 14 और 15 अगस्त को राज्य के सभी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा।

इसी दौरान 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी एवं गोष्ठी, कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभा आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019