Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Har Ghar Tiranga Abhiyaan : सीएम यादव ने रक्षाबंधन और हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को संबोधित किया

Har Ghar Tiranga Abhiyaan
X

Har Ghar Tiranga Abhiyaan

Har Ghar Tiranga Abhiyaan : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रक्षाबंधन एवं हर घर तिरंगा अभियान के आयोजन के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली..

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान और 15 अगस्त को जन उत्सव के रूप में मनाया जाए, यह सुनिश्चित करें की किसी भी वार्ड या

ग्राम में तिरंगे झंडो की कमी ना हो, शत प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्व सहायता समूहों के माध्यम से व्यवस्था की जाए।

Har Ghar Tiranga Abhiyaan

प्रदेश में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का पर्व सामाजिक समरसता के भाव के साथ उत्साह और उल्लास से मनाया जाए।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने प्रदेश में जारी वर्षा को देखते हुए सावधानियां बरतने और आवश्यक निगरानी व मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्री गण, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि तथा संभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों ने वर्चुअल सहभागिता की


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019