Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Happy Passia Arrested: पंजाब के आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हैप्पी पासिया अमेरिका में गिरफ्तार

Asian News
Happy Pasia arrested
X

Happy Pasia arrested

Happy Passia Arrested: नई दिल्ली। पंजाब में एक के बाद एक ग्रेनेड हमलों के पीछे का मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है। अमेरिका की इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) ने उसे हिरासत में लिया है। भारत के सबसे वांछित आतंकियों में शामिल हैप्पी पासिया पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

Happy Passia Arrested: लंबे समय से थी तलाश
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और पंजाब पुलिस कई महीनों से हैप्पी पासिया की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पता चला कि वह अमेरिका में छिपा हुआ है। भारतीय एजेंसियों ने तुरंत अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया और खुफिया जानकारी साझा की। इसके बाद ICE ने तेजी दिखाते हुए पासिया को सैक्रामेंटो, कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भी इस कार्रवाई में सहयोग किया। FBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बयान जारी कर कहा, "हरप्रीत सिंह, जो पंजाब में आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार है, को FBI और ERO ने सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किया। वह दो अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़ा है और अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था।"

Harpreet Singh: Who is Happy Passia? Terror accused in Punjab attacks  arrested in US - The Times of India


Happy Passia Arrested: पंजाब में 14 आतंकी हमलों का जिम्मेदार

पिछले सात महीनों में पंजाब में ग्रेनेड हमलों की 16 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें पुलिस चौकियां, धार्मिक स्थल और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया जैसे प्रमुख लोगों के आवास निशाने पर रहे। जांच में हैप्पी पासिया का नाम कम से कम 14 हमलों में सामने आया। NIA की जांच के अनुसार, पासिया ने इन हमलों की साजिश रची और स्थानीय अपराधियों को हथियार, धन और लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराया। विशेष रूप से, सितंबर 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के आवास पर हुए ग्रेनेड हमले में उसकी मुख्य भूमिका थी।

Happy Passia Arrested: खालिस्तानी आतंकी रिंदा का करीबी सहयोगी
हैप्पी पासिया का संबंध पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा से है। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता था। 2021 में पासिया अवैध रूप से मेक्सिको बॉर्डर के रास्ते अमेरिका में घुसा था और वहां से बर्नर फोन और एनक्रिप्टेड ऐप्स के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। NIA ने मार्च 2025 में चंडीगढ़ हमले के सिलसिले में पासिया और रिंदा सहित चार BKI आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

Happy Passia Arrested: 17 आपराधिक मामलों में वांछित
पंजाब पुलिस के अनुसार, हैप्पी पासिया 17 आपराधिक मामलों में वांटेड है। इनमें आतंकवाद, हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। उस पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पासिया का आतंकी नेटवर्क पंजाब में अस्थिरता फैलाने और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश में जुटा था।

Happy Passia Arrested: आगे की कार्रवाई
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जांच एजेंसियां उसे भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में हैं। गृह मंत्रालय और NIA इस दिशा में अमेरिकी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019