Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur AIIMS: AIIMS परिसर में फांसी पर लटके मरीज की लाश मिली, 3 दिन से था लापता

Raipur AIIMS: AIIMS परिसर में फांसी पर लटके मरीज की लाश मिली, 3 दिन से था लापता
X

Raipur: रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स (AIIMS Raipur) की चारदीवारी के पास झाड़ियों के पीछे एक अधेड़ मरीज की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। मृतक की पहचान रीवा, मध्य प्रदेश के निवासी महेन्द्र कुमार उपाध्याय के रूप में हुई, जो 3 दिन पहले एम्स के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष से इलाज के दौरान लापता हो गए थे। पुलिस के अनुसार, महेन्द्र कुमार को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के चलते उनके दो बेटे इलाज के लिए एम्स लेकर आए थे। 6 सितंबर को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

9 सितंबर की सुबह पुलिस के निर्देश पर एम्स सुरक्षा कर्मियों को परिसर के सुनसान इलाकों की जांच करने के लिए कहा गया। जांच के दौरान जनरेटर लगाने के लिए बने शेड के पिछले हिस्से में एक टिन की झोपड़ी में उनकी लाश फांसी पर लटकी मिली। झोपड़ी के पीछे झाड़ियां होने के कारण यह जगह दूर से दिखाई नहीं देती थी।

आमानाका थाना पुलिस ने अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें 5-6 सितंबर की रात के 12 घंटे के रिकॉर्ड चेक किए गए, लेकिन मरीज अस्पताल परिसर से बाहर जाते हुए नहीं दिखे। इसी आधार पर पुलिस ने एम्स परिसर के भीतर ही जांच का दायरा बढ़ाया, जिसके बाद शव बरामद हुआ। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019