Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रक्षाबंधन पर प्रदेश में ट्रेंडिंग रहा 'हमर विष्णु भैया अभियान', बहनों ने जताया आभार

Asian News
रक्षाबंधन पर प्रदेश में ट्रेंडिंग रहा हमर विष्णु भैया अभियान, बहनों ने जताया आभार
X

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेशभर में माताओं और बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर इस विशेष पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान सोशल मीडिया पर 'हमर विष्णु भैया अभियान' दिनभर ट्रेंड करता रहा। बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को महतारी वंदना, पीएम आवास योजना की स्वीकृति और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए एक्स पर पोस्ट किए। इस अभियान में पूरे प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। जनसंपर्क विभाग द्वारा रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर 'हमर विष्णु भैया' नामक हैशटैग अभियान चलाया गया, जिसमें छत्तीसगढ़वासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019