Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gwalior News : अज्ञात बदमाशों ने लुटी एसबीआई ATM, लाखों लेकर हुए फरार...

Uma Verma
Gwalior News : अज्ञात बदमाशों ने लुटी एसबीआई ATM, लाखों लेकर हुए फरार...
X

Gwalior News : अज्ञात बदमाशों ने लुटी एसबीआई ATM, लाखों लेकर हुए फरार…

ग्वालियर : Gwalior News : ग्वालियर शहर में एटीएम लूट की एक और बड़ी घटना सामने आई है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में अज्ञात बदमाशों ने एसबीआई की एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखे लाखों रुपए लूट लिए।

कैमरों पर किया ब्लैक स्प्रे
वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर ब्लैक स्प्रे कर दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। बदमाश कार में आए थे और मशीन को काटकर पैसा निकालने के बाद मौके से फरार हो गए।

बैंक कर्मियों के आने के बाद होगा रकम का खुलासा
घटना के बाद बैंक कर्मियों के आने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि एटीएम में कितनी राशि रखी हुई थी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बदमाशों का सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है। यह घटना सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करती है।

शहर में बढ़ती एटीएम लूट की घटनाओं ने नागरिकों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019